प्रयागराज, अगस्त 12 -- प्रयागराज। समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलनदेवी को उनकी जयंती पर याद किया। जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय में बुधवार को फूलन देवी के चित्र पर पुष्प अर्पित करने के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। सपा एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव ने गोष्ठी में कहा कि फूलन देवी अत्याचार और अन्याय के खिलाफ अदम्य साहस व धैर्य से संघर्ष करने वाली प्रेरणास्रोत थीं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, राम मूरत यादव नाटे चौधरी, विधायक विजमा यादव, पूर्व विधायक सत्यवीर मुन्ना, पंधारी यादव, अमरनाथ मौर्य, राम मिलन यादव, कृष्णमूर्ति यादव, दूधनाथ पटेल, दान बहादुर मधुर, महेंद्र निषाद, रविंद्र यादव, हेमंत टुन्नू, वजीर खां, महबूब उस्मानी, मनोज पांडेय, संदीप यादव, मोईन हबीबी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...