बेगुसराय, जून 5 -- गढ़हरा(बरौनी)। जनता क्रांति पार्टी राष्ट्रवादी का प्रदेश कार्यालय बरौनी स्थित ठकुरीचक में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार बिंद ने कहा कि 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस के मौके पर राजधानी पटना में महासभा आयोजित होगी। बड़ी संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की। कला-संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर कुमार साह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश चौहान, राष्ट्रीय सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पिंटू चौहान आदि उपस्थित होंगे। बैठक में चंदन कुमार, संजीत महतो, मनोज मल्लिक, दीपक कुमार, संतोष पासवान, अरुण जहानपुरी, विजय शर्मा, कुंदन पासवान, मो. मुख़्तार आलम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मनोरमा देवी आदि ने विचार रखे।

हिंदी हिन्द...