हल्द्वानी, मार्च 16 -- हल्द्वानी। लोक पर्व फूलदेई पर फूलदेई जनकल्याण समिति ने स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। कोषाध्यक्ष एडवोकेट सुमित नैलवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने सार्वजनिक स्थानों से कूड़ा हटाकर पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। समाज सेवी गौरव जोशी ने ब्लड बैंक में एक जरूरतमंद मरीज के लिए रक्तदान किया। समिति अध्यक्ष राजीव पांडेय ने कहा कि उनकी टीम निरंतर सेवा कार्यों के लिए संकल्पित है। इस दौरान सचिव प्रियांशु तिवारी, नीतू पांडेय, धीरज जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...