अल्मोड़ा, मार्च 15 -- रानीखेत। क्षेत्र में रविवार को फूलदेई का लोकपर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। बच्चों ने फूल और चावल से सजी थाली से घर घर जाकर देहरी पूजन किया। इस दौरान फूलदेई छम्मा देई के मंगलगीतों से वातावरण गूंज उठा। फूलदेई पर्व मनाने के लिए बच्चों ने एक दिन पहले से ही फूलों की व्यवस्था कर ली थी। देहरी पूजन के बदले में प्रत्येक घर से बच्चों को चावल, गुड़ और धनराशि भी दी गई। पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। रानीखेत नगर के अलावा चिलियानौला पालिका में भी फूलदेई का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...