रुद्रपुर, मार्च 15 -- सितारगंज/शक्तिफार्म। रविवार को फूलदूई पर्व पर बच्चों ने फूलदेई छम्मा देई... गीत गाकर घरों की देहरियों पर रंग-बिरंगे फूल डाले। फूलदेई पर क्षेत्रों में सुबह ही बच्चों ने फूलों की टोकरी हाथ में लेकर घरों को देहरी पर फूल डाले। पर्वतीय समाज के लोगों ने फूलदेई पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। फूल डालने आए बच्चों का घरों में स्वागत किया। नये व पारंपरिक परिधान में सजे बच्चों ने अपने व आसपास के घरों में जाकर देहरी में फूल डालकर उनकी सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान बच्चों के जलपान आदि की व्यवस्था की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...