मथुरा, मार्च 18 -- सौंख। क्षेत्र के नेनुकला में फूलडोल मेला आयोजित हुआ, जिसमें जिकड़ी भजनों का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने भजनों का आनंद लिया। मेले का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि डीएम, पूर्व प्रमुख विनोद चौधरी, पूर्व प्रधान प्रहलाद सिंह व तेजवीर सिंह ने फीता काटकर किया। जिकड़ी भजन प्रतियोगिता में विजेताओं को जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर जगदीश कुंतल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...