नई दिल्ली, मार्च 5 -- खराब सब्जियां क्यों बनती हैं परेशानी की वजह? अक्सर हम सब्जी खरीदते समय सिर्फ उसके रंग और आकार पर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन यही सबसे बड़ी गलती बन जाती है। बाहर से ताजी दिखने वाली सब्जी अंदर से सड़ी, बेस्वाद या रेशेदार भी हो सकती है। घर आकर जब फूलगोभी काटने पर काले धब्बे दिखें, टमाटर जल्दी गल जाएं या भिंडी पकाने पर कड़ी निकल आए, तब समझ आता है कि सही पहचान नहीं हो पाई। सही सब्जी चुनना ना सिर्फ स्वाद के लिए जरूरी है, बल्कि सेहत और पैसों की बचत के लिए भी अहम है। कुछ आसान संकेत जानकर आप हर बार ताजी और टिकाऊ सब्जियां चुन सकते हैं।फूलगोभी कैसे चुनें कि अंदर से सड़ी ना हो? फूलगोभी खरीदते समय सबसे पहले उसके फूलों (फ्लोरेट्स) को ध्यान से देखें। फूल एक-दूसरे से सटे हुए और टाइट होने चाहिए, गोभी हाथ में भारी और सख्त महसूस होनी चाहि...