मुजफ्फरपुर, जून 22 -- ​मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के डुमरी रोड स्थित फूफा के घर पर रह रही एक किशोरी बीते चार दिन से लापता है। वह बीते 19 जून की सुबह करीब साढ़े आठ बजे घर से निकली थी। आखिरी बार उसी दिन सुबह 11 बजे पिता की उससे मोबाइल पर बात हुई थी। इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है।परेशान पिता ने सदर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। बताया है किशोरी मूल रूप से पारू इलाके की रहने वाली है। पिछले एक महीने से डुमरी स्थित अपने फूफा के घर पर रह रही थी। वह भगवानपुर स्थित एक हेल्थ केयर में काम करती थी। यह भी पढ़ें- फूफा के घर रह रही किशोरी चार दिन से लापता एफआईआर में छत्तीसगढ़ निवासी युवक शानू यादव से किशोरी की दोस्ती होने की बात भी बताई गई है। पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...