महाराजगंज, जून 29 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पश्चिम बंगाल के बरनपुर थाना क्षेत्र से पनियरा थाना क्षेत्र के रजौड़ा खुर्द कोदइलवा टोला निवासी अपने फूफा के घर आये एक 22 वर्षीय युवक की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि बरनपुर थाना क्षेत्र निवासी जोगिंदर सिंह का पुत्र अंकित पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रजौड़ा खुर्द निवासी अपने फूफा महादेव के घर बीते 17 जून को घूमने आया था। उसके साथ उसके बड़े पापा का बेटा राजीव सिंह भी आया था। बताया जा रहा है कि हर गर्मियों में वह आता था। सुबह नौ बजे वह घर के बाहर खड़ा था कि अचानक गिर गया। वहां मौजूद सभी लोग दौड़े और इलाज के लिए पनियरा में एक निजी अस्पताल ले गए। लेकिन जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृ...