फूफा की आवाज का झांसा देकर महिला से ठगे 45 हजार
अल्मोड़ा, मई 23 -- द्वाराहाट। बीते नौ दिनों में साइबर ठगी का 14 वां मामला सामने आया है। इस बार एक महिला ने साइबर हेल्प लाइन में शिकायत की है। कहना है कि उनके पति दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। 24 मार्च शाम को उन्हें एक अज्ञात नंबर से फोन आया। सामने वाले व्यक्ति ने उनका नाम पुकार तो उन्हें लगा कि मथुरा में रहने वाले फूफा बोल रहे हैं। ठग ने कहा कि मेरे खाते की लिमिट खत्म हो गई है। एक व्यक्ति उन्हें 45 हजार रुपये भेजेगा। उन रुपयों को मेरे खाते में ट्रांसफर कर देना। कुछ देर बाद मोबाइल पर 45 हजार रुपये आने का मैसेज आया। इस पर उन्होंने ठग के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। बताया कि उनकी ओर से भेजे रुपये तो ट्रांसफर हो गए, लेकिन थर्ड पार्टी के रुपये नहीं आए। तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ। मामले में एसआई मीना आर्या ने बताया कि साइब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.