साहिबगंज, जुलाई 22 -- राजमहल, प्रतिनिधि। फूड सेफ्टी विभाग (साहिबगंज) के पदाधिकारी आशीष कुमार वर्मा व नवरंग देव के नेतृत्व में बुधवार को शहर के मलखा बाबा थान से स्टेशन चौक तक एक दर्जन से अधिक चाय, कोल्ड ड्रिंक,पान दुकान,किराना आदि की जांच। मौके पर कई दुकानों पर एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक, बिस्किट आदि अन्य सामानों को जब्त किया। कुल 21 दुकानों से 35 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया । जिन दुकानदारों के पास फूड सेफ्टी विभाग के लाइसेंस नहीं है,उन्हें शीघ्र लाइसेंस लेने के सख्त निर्देश दिये। एक्सपायरी सामान न बेचने की भी हिदायत देते हुए सख्त कार्रवाई की बात कही। इधर, कई दुकानदारों ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के छापे की खबर सुन अपनी दुकान बंद कर भागते दिखे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जगन्नाथपुर बाजार में फूड सेफ्टी विभाग की छापेमारी, कई दुकानों से एक्सपायरी ...