गिरडीह, मई 23 -- गावां, प्रतिनिधि। गावां बाजार में फूड सेफ्टी विभाग की ओर से मिठाई दुकान और चाट-गुपचुप ठेले में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुकान और ठेले पर तैयार सामग्री की गुणवत्ता की जांच की गई, जिसमें कई मिलावट पकड़े गए। अभियान की शुरुआत ब्लॉक मोड़ में संचालित मिठाई दुकान से हुई, जहां लड्डू और जलेबी में रंग की मात्रा अत्यधिक पाए जाने पर उसे फेंकवा दिया गया। बाद में फ़ूड सेफ्टी विभाग की टीम गावां बाजार पहुंची, जहां सभी होटल में लड्डू, रसगुल्ला, पनीर, समोसा आदि की जांच की, जिसमें मैदा और आरारोट के साथ प्रतिबंध रंग का इस्तेमाल किए जाने का खुलासा हुआ। इसपर टीम के सदस्यों ने उसे अविलंब नष्ट करने के साथ सुधार लाने का निर्देश दिया।जांच के दौरान गुपचुप और चाट ठेले में रंग से बना छोला और आलू में रंग का छोला मिलाए जाने पर कड़ी ह...