गया, मार्च 24 -- जिले के लोगों को शुद्ध और गुणवत्ता वाले खाने-पीने का सामान मिले। इस बात को लेकर खाद्य संरक्षा विभाग गंभीर है। इस बात को ध्यान में रखकर विभाग की ओर से किए गए कामों को सम्मान मिला है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में फूड सेफ्टी को लेकर किए गए कामों में गया जिला पूरे प्रदेश में अव्वल रहा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई), दिल्ली की घोषणा में बिहार में गया को नंबर एक की ग्रेडिंग दी गई है। मानक के पैमाने पर 105 अंकों के साथ सूबे में पहला और देश भर में 320 वां स्थान प्राप्त किया है। सूबे दूसरे स्थान पर 105 अंकों के साथ नवादा और 95 अंक के आधार पर कटिहार तीसरे स्थान पर रहा। गया के साथ ही नवादा के खाद्य संरक्षा पदाधिकारी की कार्रवाई से लेकर की कामों की सराहना भारतीय खाद्य संरक्षा और मानक प्राधिकरण ने किया है। देश भर में पहले...