गोड्डा, अगस्त 7 -- गोड्डा एक प्रतिनिधि। सावन माह के मद्देनजर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार को पोड़ैयाहाट चौक स्थित मिठाई एवं खाद्य प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण अभियान चलाया। उपायुक्त के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डॉ. श्वेता अमृता लकड़ा एवं सुश्री वैशाली कुमारी ने विभिन्न दुकानों की जांच की। यह भी पढ़ें- Kodarma News: सतगावां में चाट, छोले और चटनी से लेकर लड्डू एवं बर्फी में कैंसर वाला रंग मिलानिरीक्षण की महत्वपूर्ण बातें निरीक्षण के दौरान मेसर्स अमित स्वीट्स में खराब जलेबी और स्टार्च युक्त रसगुल्ला पाए गए। वहीं मेसर्स पीयुषी स्वीट्स से करीब 40 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक तथा सोनू कुमार भगत के प्रतिष्ठान से लगभग 25 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक और खराब जलेबी बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारियों ने मौ...