कानपुर, अक्टूबर 7 -- कानपुर। फूड सप्लीमेंट की आड़ में दवा बनाने की सूचना पर लखनऊ की टीम ने बुधवार को नौबस्ता पहाड़पुर स्थित फैक्ट्री में छापेमारी की। टीम ने करीब चार घंटे तक छानबीन की। फैक्ट्री संचालक नितेश द्विवेदी के पास सेंट्रल का लाइसेंस भी था। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय संजय प्रताप सिंह ने बताया कि लखनऊ की टीम ने जांच पड़ताल की है। तीन सैंपल लिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। यह भी पढ़ें- नवरात्र को लेकर खाद्य प्रतिष्ठानों में छापेमारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...