उन्नाव, अप्रैल 10 -- जिले को 2 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ था जरूरतमंद लाभार्थियों को रोजगार का अवसर मिलेगाउन्नाव, संवाददाता। जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। मत्स्य विभाग व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के संयुक्त प्रयास से सखी सहायता समूह की महिलाओं के लिए फूड वेंडिंग कार्ट का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम गौरांग राठी से किया गया, जिसमें ट्रेनी आईएएस शौर्य अरोड़ा भी मौजूद रहे।इस मौके पर ट्रेनी आईएएस ने बताया कि इस पहल के लिए लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी की ओर से जिले को 2 लाख रुपये का आवंटन प्राप्त हुआ था। इसी धनराशि से शुक्रवार को दो फूड वेंडिंग कार्ट का उद्घाटन किया गया है, जिससे जरूरतमंद लाभार्थियों को रोजगार का ...