बस्ती, मार्च 3 -- हर्रैया। होली को देखते हुए मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए एसडीएम हर्रैया और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को कस्बे में दूध व मिठाई की दुकानों पर छापेमारी की। छापेमारी की सूचना मिलते ही मिष्ठान व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदार अपनी-अपनी दुकानों के शटर बंद कर मौके से हट गए और मोबाइल फोन के जरिए टीम की गतिविधियों की जानकारी लेते रहे। संयुक्त टीम ने नगर पंचायत क्षेत्र की दो मिठाई की दुकानों पर जांच की। यहां से मिठाइयों व डेयरी उत्पादों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसके अलावा एक अन्य मिठाई प्रतिष्ठान पर संदिग्ध खोवा पाए जाने पर उसे मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार शौकत अली, फूड इंस्पेक्टर सुभेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं दूसरी ओर फौहारा चौराहे के पास एक दुकान...