आजमगढ़, मार्च 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। नवरात्र पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। शुक्रवार को छापेमारी कर खाद्य पदार्थो के दस नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए।मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से कुट्टू का आटा, कुट्टू का चावल और साबुदाना का एक-एक नमूना लिया। सिंघाड़ा के आटा के दो नमूने लिए गए। इसके अलावा मार्टीनगंज, सिंहपुर से मूंगफली दाना का एक-एक नमूना, तहसील सगड़ी क्षेत्र से बर्फी, किशमिश, साबुदाना का एक-एक नमूना संग्रहित कर खाद्य प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया। इस तरह से कुल 10 नमूने संग्रहित किए गए।सहायक आयुक्त खाद्य सुशील कुमार मिश्र ने बताया कि छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर लोगों को जागरूक भी क...