हरिद्वार, दिसम्बर 30 -- नववर्ष को देखते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ज्वालापुर और ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया में छापेमारी की। विभिन्न प्रतिष्ठानों से तीन खाद्य सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए। फूड लाइसेंस के बिना डेयरी संचालन पर एक कारोबारी का चालान किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चंद्र टम्टा के नेतृत्व में टीम ने शास्त्रीनगर ज्वालापुर स्थित न्यू अमर डेयरी पर छापा मारा। यहां से पनीर और दूध के नमूने लिए गए। डेयरी संचालक फूड लाइसेंस नहीं दिखा सका, जिस पर उसका चालान किया गया। इसके अलावा टीम ने ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया स्थित आशा इंटरप्राइजेज का भी निरीक्षण किया, जहां से तिल के तेल का नमूना लिया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.