गाज़ियाबाद, मार्च 16 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा फूड कारोबार से जुड़े लाइसेंस को आजीवन वैध करने के फैसले से व्यापारियों में खुशी का माहौल है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को भारत सरकार ने मान लिया है। साहिबाबाद उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजकुमार राणा ने बताया कि नए निर्णय के तहत अब फूड कारोबारियों को अपने लाइसेंस बार-बार नवीनीकरण कराने की आवश्यकता नहीं होगी। साथ ही एक अप्रैल 2026 से रजिस्ट्रेशन के लिए टर्नओवर की सीमा 12 लाख रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी जाएगी। इस फैसले के बाद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल वसुंधरा सेक्टर-11 साहिबाबाद विधानसभा कार्यालय पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस मौके पर अमर सक्सेना...