प्रयागराज, मार्च 15 -- ​झूंसी क्षेत्र के शेरडीह गांव में फूड प्वॉयजनिंग की सूचना पर रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। डॉक्टरों ने बीमार लोगों की जांच कर उन्हें दवा दिया। बता दें, 13 मार्च को एक स्थानीय गेस्ट हाउस में प्रीतिभोज समारोह आयोजित किया गया था। भोजन करने के बाद सैकड़ों लोग बीमार पड़ गए। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरामणि यादव व राम प्रताप यादव ने बताया कि प्रीतिभोज से लौटने के बाद लोगों को तेज बुखार, उल्टी, पेट दर्द और शरीर में खुजली की शिकायत होने लगी। आनन-फानन में अधिकांश लोगों को जेपी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डॉ. विपिन सिंह के अनुसार, कई मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। हालांकि दो दर्जन से अधिक लोग अभी भी भर्ती हैं। सीएचसी अधीक्षक मनीष मौर्य ने बताया कि टीम ने 60-70 लोगों की जांच कर दवाएं वितर...