गंगापार, मार्च 6 -- अखंड रामायण के समापन पर आयोजित प्रीतिभोज में एक ही परिवार के फूड प्वॉयजनिंग के शिकार दो दर्जन से अधिक लोगों के घर बनवासी खास गांव पहुंच स्वास्थ्य टीम ने दवा और उचित परामर्श दिया। स्वास्थ्य टीम ने बताया कि दो के अलावा बाकी 24 लोग अब काफी ठीक हैं, लेकिन अभी दवा और एहतियात की आवश्यकता है। तीन मार्च को अखंड रामायण के समापन पर आयोजित प्रीतिभोज में मांडा के बनवारी खास गांव में एक ही परिवार के 26 लोग उल्टी, दस्त और बुखार के शिकार हुए थे। जिनका मांडा खास और लालगंज सीएचसी में इलाज हुआ और अब काफी ठीक हैं। शुक्रवार को मांडा सीएससी से बनवारी खास राम तीर्थ दुबे के घर पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कुल 17 लोगों का जांच किया गया। बीमारों में राम तीरथ दुबे, माधव प्रसाद दुबे, शिवपूजन दुबे, संजय दुबे, अंकित दुबे, प्रभुनाथ दुबे, इंद...