पलामू, मार्च 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। सतबरवा अंचल के बोहिता के एक शादी समारोह में बारात के दिन भोजन करने वाले करीब 300 लोग फूड प्वॉइजनिंग के शिकार हुए लोगों का ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेस्लीगंज और एमआरएमसीएच में भर्ती मरीजों का ईलाज जारी है। कुछ लोगों का गांव में भी उपचार किया जा रहा है। पूरे मामले पर जिला स्वास्थ्य समिति की पूरी नजर है। फूड प्वॉइजनिंग से बीमार लोगों की स्थिति सामान्य बनी हुई है। उल्लेखनीय है कि महाशिवरात्रि के दिन भी पांकी के द्वारिका में फूड प्वॉइजनिंग से 150 से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। खाद्य सुरक्षा विभाग ने अगले दिन पहुंचकर कई वस्तुओं के सैंपल को लेबोरेटरी में भेजा था। हालांकि अबतक भेजे गए नमूने का रिपोर्ट नहीं आया है। हाल ही में कुछ दिन पूर्व जिले के 22 खाद्य प्रतिष्ठान की जांच रिपोर्ट सामने आई थी...