फूड प्वायजनिंग से एक ही परिवार के पांच लोगों की बिगड़ी हालत
आजमगढ़, मई 15 -- सगड़ी, हिन्दुस्तान संवाद। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कलौंजी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को उल्टी-दस्त शुरू होने पर मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चगईपुर गांव में बुधवार की रात में बैगन की कलौंजी खाने के एक घंटे के बाद ही एक ही परिवार के अनिल कुमार, मनसा देवी, अंशिका, कुमारी देवी और अमन कुमार को उल्टी-दस्त होने लगी। उनकी हालत बिगड़ने लगी। गांव के लोगों ने सभी को जीयनपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने वहां से रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- अब एमपी के श्योपुर में तरबूज खाने से शख्स मौत; बेटे की हालत नाजुक, क्या लक्षण? इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर ले गए। वहां से रेफर करने पर सभी को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.