फूड प्वाइजनिंग से दूल्हा समेत 350 लोग बीमार, गांव में मची अफरा-तफरी
संभल, अप्रैल 22 -- पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव मिलक साकिन शोभापुर में सोमवार रात एक शादी समारोह उस समय अफरा-तफरी में बदल गया, जब खाना खाने के बाद दूल्हा समेत करीब 350 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक बड़ी संख्या में लोगों की तबीयत बिगड़ने से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव निवासी युवक की बेटी की बारात गुन्नौर क्षेत्र के गांव फत्तेहपुर से आई थी। स्वागत के बाद बारातियों और घरातियों को नाश्ता और भोजन कराया गया। रात करीब 11 बजे दूल्हे और उनके पिता की तबीयत अचानक बिगड़ गई। इसके बाद एक-एक कर सैकड़ों लोग उल्टी-दस्त की शिकायत से पीड़ित होने लगे। यह भी पढ़ें- गुजरात: शादी की दावत के बाद 230 ग्रामीण बीमार बताया जा रहा है कि रसगुल्ला, रसमलाई और लौकी की लॉन्ज खाने के बाद लोगों की हालत खराब हुई। कई बारातियों ने लौकी की लॉन्ज का स्वाद खराब ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.