बिजनौर, मार्च 13 -- बिजनौर। गौने की दावत खाने के बाद करीब 20 लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। इनमें से 11 को मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार के बाद उनकी हालत बेहतर बताई जाती है। खाने में रायता दूषित होने का अनुमान है। पीड़ितों के मुताबिक जिसने रायता नहीं खाया था, उसकी तबीयत खराब नहीं हुई है। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे उल्टी, पेट में दर्द आदि शिकायतों के चलते मंडावर थाना क्षेत्र के गांव पिरागी निवासी 29 वर्षीय रवित कुमार, 34 वर्षीय अमित कुमार, 25 वर्षीय रीतु रानी, 28 वर्षीय सोनम, 24 वर्षीय हिमांशु, 25 वर्षीय यतेन्द्र, 10 वर्षीय सृष्टि, 11 वर्षीय लवकुश को इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार किया गया। वहीं, गुरुवार सुबह इसी गांव के 24 वर्षीय दुष्यंत, 27 वर्षीय नीरज व 20 वर्षीय तनु को भ...