बांका, मार्च 15 -- बांका, निज संवाददाता। बांका के पुलिस लाइन समुखिया मोड़ स्थित प्रशिक्षण केंद्र में शुक्रवार दोपहर को परोसे गए भोजन में संदिग्ध वस्तु मिलने से बीमार हुए प्रशिक्षु सिपाहियों की स्थिति अब सामान्य हो गई है। फूड पॉइजनिंग की चपेट में आए प्रशिक्षु सिपाहियों को सदर अस्पताल बांका के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की निगरानी,दवाई और स्लाइन देने के बाद करीब आठ घंटे के भीतर सभी की स्थिति में तेजी से सुधार हुआ। अत्यधिक गंभीर हालत वाले कुछ सिपाहियों को 24 घंटे तक डॉक्टरों की मॉनिटरिंग में रखा गया, जिसके बाद शनिवार को उन्हें भी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। वहीं कई प्रशिक्षु सिपाही शुक्रवार शाम को ही स्वस्थ होने के बाद वापस पुलिस केंद्र भेज दिए गए थे।शनिवार को प्रशिक्षु सिपाही अमन कुमार, मो. आलगीर नदाक, मो. हसन, मो...