रुडकी, अप्रैल 30 -- लक्सर, संवाददाता। जेके टायर फैक्ट्री में दूषित पानी पीने से बीमार कर्मचारियों के स्वास्थ्य में अब सुधार हो रहा है। पिछले तीन दिनों से चल रहे घटनाक्रम के बीच कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन ने राहत की सांस ली है। खानपुर विधायक उमेश कुमार ने भी फैक्ट्री परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। तीन दिन पहले जेके टायर कंपनी में उस समय हड़कंप मच गया था जब कर्मचारियों की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते 250 से अधिक कर्मचारियों को उल्टी, दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत होने लगी। प्राथमिक जांच में इसे दूषित पानी के कारण हुई फूड पॉइजनिंग माना गया। अफरा-तफरी के बीच बीमार कर्मचारियों को तत्काल लक्सर और आसपास के निजी और सरकारी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...