बिजनौर, जून 11 -- थाना क्षेत्र के गांव जीतपुर में शादी समारोह से लाई गई मिठाई खाने के बाद तीन परिवारों के कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। घटना में दो वर्षीय मासूम की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। यह भी पढ़ें- फूडप्वाजनिंग: शादी की मिठाई खाने से मासूम की मौत, तीन परिवारों की बिगड़ी हालत घटना का विवरण गांव जीतपुर निवासी सुधा देवी मंडावर थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। समारोह से लौटते समय उन्हें भेंट स्वरूप रसगुल्ले मिले थे, जिन्हें वह अपने घर ले आईं। घर पहुंचकर उन्होंने परिवार के सदस्यों को मिठाई खिलाई तथा कुछ रसगुल्ले पड़ोसियों को भी दे दिए।स्वास्थ्य समस्याएं मिठाई खाने के कुछ घंटों बाद परिवार के लोगों को उल्टी, दस्त और पेट दर्द की ...