चाईबासा, फरवरी 11 -- चाईबासा। पशुओं में होने वाले खुरहा बीमारी पशुओं को तेज बुखार मुंह और जीभ से लार गिरने तथा लंगड़ापन की कोई सूचना प्रखंडों से पशुपालन विभाग को नहीं प्राप्त हुई है।पशुपालन विभाग के द्वारा पशुपालकों को सुझाव दिया गया है कि यदि कोई भी पशु असमान्य व्यवहार करता है, तो उसे अन्य पशुओं से अलग कर रखें और तुरंत ही नजदीकी पशुपालन अधिकारी से संपर्क कर उसका इलाज कराए । पीड़ित पशुओं को तरल खाद्य पदार्थों को खिलाने की सलाह दी गई है तथा जो पशु खुराहा या चकत। रोग से पीड़ित होने कि थोड़ा भी लक्षण दिखाई दे तो नजदीकी नजदीकी पशु चिकित्सक को इसकी त्वरित सूचना दे। एक पशुपालक भोला प्रधान ने बताया कि अभी तक पशुओं में इस तरह के बीमारी का कोई लक्षण नहीं दिखा है। थोड़ा बहुत तबीयत खराब होने पर विभाग में जाकर उसका इलाज कराया जाता है। वहीं जिला पशुपा...