बक्सर, जनवरी 23 -- पेज तीन के लिए --- तीसरा किस्त प्रथम चरण में एक वर्ष के लिए ऋण की राशि 15 हजार मिलेगी 50 हजार के लिए कार्यशील पूंजी बैंको के माध्यम से बिना गारंटी फोटो संख्या- 18, कैप्सन- शुक्रवार को बक्सर नगर परिषद में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते लोग। बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। स्थानीय नगर परिषद के सभाकक्ष में शुक्रवार को पीएम नरेन्द्र मोदी के लाइव प्रसारण में प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडरर्स आत्मनिर्भर निधि यानी पीएम स्वनिधि योजना अंतर्गत क्रेडिट कार्ड योजना का वीसी के जरिए उद्घाटन कार्यक्रम दिखाया गया। दरअसल, तीसरे किस्त का ऋण लेने वाले फूटकर विक्रेताओं को उक्त योजना के तहत क्रेडिट कार्ड का लाभ मिलेगा। मिली जानकारी के अनुसार, केंद्र सरकार की ओर से संचालित अतिमहत्वपूर्ण योजना प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना अंतर्गत...