समस्तीपुर, मई 17 -- बिथान। विश्व कबीर दिव्य ज्योति धर्म सेवा संस्थान के तत्वावधान में प्रखंड के फुहिया गद्दी स्थित कबीर मठ परिसर में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय सद्गुरु कबीर पंथ संत सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन में नेपाल और भारत के कबीरपंथी संत, विद्वान व अनुयायियों ने भाग लिया। इसका उद्घाटन कबीरमठ लक्ष्मीपुर, बगीया रोसड़ा के पीठाधीश एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रधान संरक्षक आचार्य महंत दीपनारायण साहेब ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने अपने उद्घाटन संबोधन में कहा कि सद्गुरु कबीर ने जात-पात, ऊंच-नीच से ऊपर उठकर मानवता का संदेश दिया। आज के दौर में जब समाज बंट रहा है, कबीर की वाणी ही एकमात्र रास्ता है। यह भी पढ़ें- फुहिया गद्दी कबीर मठ में अंतर्राष्ट्रीय दो दिवसीय सद्गुरु कबीर पंथ संत सम्मेलन संपन्नसम्मेलन में मुख्य अतिथि कार्यक्रम म...