बोकारो, फरवरी 14 -- फुसरो। नगर परिषद चुनाव के रण में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शशांक शेखर ने विपक्षी खेमे में खलबली मचा दी है। फुसरो की बदहाली और प्रशासनिक भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाते हुए शशांक ने हुंकार भरी कि अब माफिया राज के दिन गिनती के रह गए हैं। कार्यकर्ताओं को साफ संदेश दिया कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि फुसरो के सम्मान की बहाली का है। पार्टी समर्थित अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ममता देवी के पक्ष में पहुंचे शशांक ने विकास पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि यहां सफेद शर्ट शाम तक काली हो जाती है। जर्जर सड़कों पर भी तंज कसा। कहा कि फुसरो का दुर्भाग्य देखिए, 1000 करोड़ का बजट होने के बावजूद यहां की सड़कें नारकीय हैं। अगर कोई सुबह सफेद शर्ट पहनकर घर से निकलता है, तो धूल और प्रदूषण के कारण शाम तक वह काली हो जाती है।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.