बोकारो, मई 11 -- राज्य-कर संयुक्त आयुक्त तेनुघाट अंचल, फुसरो के सौजन्य से फुसरो युवा व्यवसाई संघ के मेन रोड स्थित प्रधान कार्यकाल में मंगलवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस शिविर में जीएसटी एवं जेपीटी की जानकारी देने सहित आसान तरीके से ऑन द स्पॉट निबंध भी किए जाएंगे। ऐसे में इच्छुक व्यवसायियों से शिविर में पहुंचकर लाभ उठाने की अपील की गई है। अनिबंधित करदाताओं को ऑनलाइन निबंधन कराने के लिए ईमेल पता, मोबाइल नंबर व पासपोर्ट साइज की एक फोटो तथा पेन कार्ड, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, बैंक पासबुक, मालगुजारी रसीद, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल व होल्डिंग टैक्स की छाया प्रति लानी होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...