बोकारो, जून 28 -- बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नम्बर 20 अंतर्गत ढोरी बस्ती सौतारडीह स्थित श्री श्याम बाइट मखाना रोस्टेड फैक्ट्री में शनिवार की अहले सुबहआग लगने से मशीन सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी। शॉर्ट सर्किट से आग लगना बताया जाता है। यहां मखाना रोस्टेड, आलू व केला चिप्स सहित बच्चों के खाने के सामान बनाए जाते थे। यहां रात्रि में फैक्ट्री के मालिक गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेरमो प्रखंड के संडे बाजार निवासी मोनू कुमार निषाद सहित कोई भी व्यक्ति नहीं थे, जिसके कारण जान की क्षति नहीं हुई। यह भी पढ़ें- Chapra News शार्ट सर्किट से लगी आग में लाखों के सामान स्वाहाघटना का विवरण घटना की सूचना मिलते ही तेनुघाट से अग्निशमन वाहन वहां पहुंचा तब तक आस-पास के व्यक्तियों के द्वारा कड़ी मेहनत कर पानी डालकर आग पर काब...