बोकारो, जून 2 -- फुसरो नप की ढोरी पांच नंबर धौड़ा निवासी गर्भवती अनिता कुमारी (पति महेश भुइयां) हत्याकांड को लेकर बेरमो मे भाजपा सड़क पर उतर आई है। पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार की शाम फुसरो के पुराना बीडीओ आफिस से लेकर बैंक मोड़ तक कैंडल मार्च निकालकर पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दोषियों को फांसी देने की मांग की। मार्च के दौरान अनीता को न्याय दो, कोयला माफिया संतोष साव को गिरफ्तार करो और दोषियों को फांसी दो का नारा बुलंद किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि अनीता की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। दोषियों के खिलाफ त्वरित एवं कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस-प्रशासन से निष्पक्ष जांच, सभी अभियुक्तों की गिरफ्तारी और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कड़ी सजा सुनिश्चित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि पीड़ित परिवार ...