बोकारो, मार्च 7 -- फुसरो/कथारा, प्रतिनिधि।बेरमो थाना क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के पास ही रोड डिवाइडर पर शुक्रवार को कार चढ़कर फंस गई। रात तक कार को नहीं उतारा जा सका था। इस दौरान बाजार में जाम की समस्या उत्पन्न होती रही। हालांकि पुलिस जाम को क्लीयर कराती रही। वहीं सीसीएल गोविंदपुर कॉलोनी के समीप एक बोलेरो (जेएच 10एम-3855) असंतुलित होकर पास के नाला में जा गिरी थी। बोलेरो में चालक सहित तीन सवार बाल-बाल बच गए थे। बाद में बोलेरो को नाला से निकाला गया था। 2. फुसरो में शुक्रवार को डिवाइडर पर चढ़ी कार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...