बोकारो, दिसम्बर 31 -- फुसरो। स्थानीय श्री अग्रसेन भवन में 1 जनवरी 2026 को एक विशाल निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर स्व बद्री दास पेड़ीवाल की स्मृति में पेड़ीवाल परिवार द्वारा बेरमो मारवाड़ी सम्मेलन की अगुवाई में आयोजित होगी। शिविर में प्रसिद्ध चिकित्सक यूके नाग द्वारा मरीजों की मुफ्त जांच और परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों ने क्षेत्र के जरूरतमंदों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...