बोकारो, मार्च 11 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह 17 मार्च को नगर परिषद कार्यालय में किया जाएगा। साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए भी चयन प्रक्रिया की जाएगी। इसकी अधिसूचना जारी करते हुए बेरमो बीडीओ सह सहायक निर्वाचन पदाधिकारी मुकेश कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त बोकारो के निर्देशानुसार सभी प्रक्रियाएं फुसरो नगर परिषद कार्यालय में संपन्न होगी। इसकी 11 बजे बैठक की शुरुआत होगी और 11.15 से 11.30 बजे तक बोकारो उपायुक्त द्वारा अध्यक्ष और पार्षदों का शपथ ग्रहण कराया जाएगा। तत्पश्चात उपाध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया की जाएगी। जिसमें 11.30 से 11.45 बजे तक उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन, 11.45 से 12.15 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन, 12.15 से ...