बोकारो, मई 28 -- बेरमो, प्रतिनिधि। फुसरो के पास गुरुवार को दामोदर नदी में एक किशोर डूब गया। 14 वर्षीय प्रियांशु गुलाटी ऊर्फ टुन्नू दामोदर नदी में स्नान करने गया था। इसी दौरान हादसा हो गया। किशोर जहां डूबा है, वहां नदी गहरी बतायी जाती है। घटना की सूचना पर बेरमो थाना की पुलिस, परिजनों व स्थानीय लोग पहुंचे। दामोदर नदी में डूबे किशोर की खोजबीन शुरू हुई। पेटरवार के खेतको के ग्रामीण गोताखोरों से संपर्क किया गया है। यह भी पढ़ें- गंगा में डूबे किशोर का चौथे दिन भी नहीं लगा सुराग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...