फुसरो-करगली तक 7 करोड़ की सड़क पर भ्रष्टाचार का आरोप
बोकारो, मई 21 -- बेरमो, प्रतिनिधि। फुसरो नगर परिषद क्षेत्र में फुसरो से करगली गेट तक बनने वाली 7 करोड़ रुपये की सड़क में गुणवत्ता के साथ खिलवाड़ का आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि यह सड़क विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का जीता-जागता नमूना बनती नजर आ रही है।
सड़क निर्माण पर आक्रोश सड़क निर्माण की हालत देखकर आक्रोश है और लोग खुलकर कह रहे हैं यह विकास नहीं, जनता के पैसों की खुली लूट है। सांसद प्रतिनिधि महेंद्र चौधरी ने निर्माण कार्य पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सड़क पर डाली जा रही लेयर में बिल्कुल दम नहीं है। कई जगहों पर लेयर अभी से उखड़ने लगी है, जिससे साफ जाहिर होता है कि करोड़ों रुपये का काम सिर्फ कागजों और कमीशनखोरी के दम पर चल रहा है।
सामाजिक मांगें कहा कि सड़क को सही तरीके से तोड़कर और साफ कर मजबूती से बनाना चाहिए था, लेकिन यहां सिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.