मथुरा, मई 2 -- मथुरा। बीएसए कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग द्वारा फुल स्टैक डेवलपर विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इसमें मुख्य वक्ता डब्ल्यू 3 ग्रेड्स के डायरेक्टर पीयूष खंडेलवाल रहे। कार्यशाला का उद्देश्य बीटेक के छात्रों को वेब और मोबाइल एप्लिकेशन डेवलपमेंट की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यशाला के दौरान पीयूष खंडेलवाल ने छात्रों को फुल स्टैक डेवलपर बनने की विस्तृत जानकारी देते हुए फ्रंट-एंड से लेकर बैक-एंड तक की तकनीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने उद्योग की वर्तमान मांगों के अनुरूप प्रोफेशनल स्तर के एप्स विकसित करने के तरीके भी समझाए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन उमाशंकर अग्रवाल ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करती हैं। वहीं वाइस चेयरमैन इं. न...