नई दिल्ली, मई 21 -- Poco Pad C1 Unveiled: पोको ने 9.7-इंच 2K डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6s 4G जेन 2 चिपसेट और 7600mAh बैटरी वाला Poco Pad C1 टैबलेट लॉन्च किया है। यह टैबलेट 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, स्टीरियो स्पीकर और Xiaomi HyperOS 3 को सपोर्ट करता है। Poco ने इस डिवाइस में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज के साथ-साथ USB Type-C कनेक्टिविटी और AI फेस अनलॉक सपोर्ट भी दिया है। इस टैबलेट में मेटल यूनिबॉडी डिजाइन है और यह 2TB तक की एक्सपेंडेबल स्टोरेज को सपोर्ट करता है। ये सभी डिटेल्स पोको की ऑफिशियल वेबसाइट और कंपनी की प्रोडक्ट PDF में दी गई हैं। ओप्पो के नए टैबलेट में क्या-क्या खास है, चलिए एक नजर डालते हैं सामने आई डिटेल्स पर.Poco Pad C1 की खासियत पोको पैड C1 में 9.7-इंच का 2K (2048 x 1280 पिक्सेल) डिस्प्ले है, जिसमें 120 हर्ट्ज तक का रिफ्रेश रेट, 180...