फुल चार्ज में 160 KM दौड़ता है यह स्कूटर, जुलाई में 24,833 लोगों ने खरीदा; बिक्री में बना नंबर-1
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट में एथर एनर्जी ने एक बार फिर अपनी धाक जमाई है। बता दें कि जुलाई, 2026 में कंपनी के नए फैमिली स्कूटर 'एथर रिज्टा' (Ather Rizta) ने बिक्री के मामले में अकेले दम पर जलवा बिखेरा। एथर रिज्टा ने इस दौरान 119 पर्सेंट की शानदार सालाना बढ़ोतरी के साथ अकेले 24,833 यूनिट्स स्कूटर बेचे। जबकि ठीक एक साल पहले यानी जुलाई 2025 में यह आंकड़ा 11,345 यूनिट्स था। आइए जानते हैं पिछले महीने कंपनी के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर '450' सीरीज दूसरी ओर एथर की स्पोर्टी '450' सीरीज ने दूसरा स्थान हासिल करते हुए अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी। बता दें कि जुलाई, 2026 में एथर 450 सीरीज की कुल 6,211 यूनिट्स बिकीं। यह स्पोर्टी स्कूटर उन युवाओं के बीच खासा पॉपुलर है, जिन्हें पावरफुल परफॉर्मेंस और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.