नई दिल्ली, जून 5 -- भारतीय ग्राहकों के बीच टाटा की इलेक्ट्रिक कारों को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई टाटा ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, कंपनी अपनी पॉपुलर कूपे स्टाइल इलेक्ट्रिक एसयूवी टाटा कर्व ईवी (Tata Curvv EV) पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान कर्व ईवी खरीदने पर ग्राहक अधिकतम 3.35 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- एक झटके में Rs.2.75 लाख सस्ती हो गई टाटा की यह इलेक्ट्रिक SUV, रेंज 622 kmधांसू हैं ईवी के फीचर्स टाटा कर्व ईवी के केबिन में ग्राहकों को 12.3-इंच की टचस्क्रीन, 12.25-इंच क...