नई दिल्ली, अगस्त 24 -- लग्जरी कार निर्माता BMW ने अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी iX3 L से पर्दा उठा दिया है। यह कार कंपनी के 'न्यू क्लासे' प्लेटफॉर्म पर बनी लॉन्ग-व्हीलबेस इलेक्ट्रिक एसयूवी है। इस नए मॉडल की कुल लंबाई 4,885 mm और व्हीलबेस 3,005 mm रखा गया है, जिससे कार के अंदर कमाल का स्पेस मिलता है। इसे 30L, 40L xDrive और 50L xDrive जैसे तीन वैरिएंट्स में पेश किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट में दी गई बड़ी बैटरी से सिंगल चार्ज में 919 किमी तक की जबरदस्त रेंज मिलने का दावा किया गया है। कंपनी ने अभी इसे चीन में पेश किया है। इसे जल्द ही भारतीय मार्केट में भी उतारा जाएगा।दमदार है कार का पावरट्रेन पावर और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके तीनों वैरिएंट्स में अलग-अलग बैटरी पैक दिए गए हैं। टॉप मॉडल 50L xDrive में 113.4 kWh की बड़ी बैटरी के साथ डुअल इलेक्ट...