नई दिल्ली, मार्च 10 -- Nitish Kumar in Action: समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में सीएम नीतीश कुमार सुपौल में फुल ऐक्शन में दिखे। उन्होंने 32 मिनट तक लोगों से संवाद किया। कहा कि अगले पांच साल में बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसके लिए वृहत स्तर पर राज्य सरकार ने रणनीति तैयार की है। जिस बिहार में लोग शाम ढलते घरों में दुबक जाते थे, अब वह विकास और समृद्धि की राह पर आगे बढ़ चला है। केंद्र सरकार भी बिहार की बढ़-चढ़कर मदद की है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने तीसरे चरण की समृद्धि यात्रा की सुपौल जिले के निर्मली अनुमंडल मैदान स्थित सभा स्थल पर लोगों को संबोधि किया। सीएम ने कहा कि बिहार सरकार ने युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए विस्तृत रोडमैप बनाया है। इसी सोच के तहत काम भी हो रहा है। अगले पांच साल में बिहार वासियों के पलायन को रोक...