बांका, जनवरी 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय भवन निर्माण को लेकर प्रशासनिक स्तर पर कवायद तेज हो गई है। इस दिशा में बुधवार को डीडीसी उपेन्द्र प्रसाद सिंह ने प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित कौशल विकास केंद्र के आसपास उपलब्ध जमीन को नए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन के लिए उपयुक्त मानते हुए बीडीओ एवं सीओ को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। डीडीसी ने अंचल अधिकारी मनोज कुमार को करीब 98 डिसमल जमीन लीज पर लेने के लिए संबंधित रैयतों से बातचीत करने को कहा है। इसके साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि उपलब्ध सरकारी भूमि के अतिरिक्त लगभग एक एकड़ जमीन लीज पर लेने की आवश्यकता होगी, ताकि एक सुव्यवस्थित और आधुनिक प्रखंड कार्यालय भवन का निर्माण किया जा सके। इस दौरान प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुम...