नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर शनिवार को उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। नवीन ने फुले के सामाजिक सुधारों और महिला सशक्तीकरण में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके आदर्शों के अनुरूप काम करते हुए महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर प्रयासरत हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम इस दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा।भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती के अवसर पर उन्हें नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। यह समाज सुधारक महात्मा फुले का 200वां जयंती वर्ष भी है। नवीन ने कहा कि महात्मा फुले ने जिस तरह से सती प्रथा के विरोध से लेकर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने तक समाज सुधार में अत्य...