बलिया, मार्च 17 -- रसड़ा। श्रीमती फुलेहरा स्मारक महिला पीजी कॉलेज कमतैला में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। शुभारंभ महाविद्यालय की निदेशिका मीरा सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया।शिविर में स्वयं सेविकाओं ने पर्यावरण बचाओ और रक्तदान तथा अंधविश्वास पर कार्यक्रम आयोजित किया।इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव, डॉ. रवि, प्राचार्य डॉ. विनय कुमार गिरि, अंजली वर्मा, अन्नू वर्मा, प्रियंका, रानी शाह, आशुतोष पांडे, राजेश तिवारी, सुनैना गुप्ता, सुमन तिवारी आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...